फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman murdered for dowry, case on five

Moradabad News: शादी के साढ़े चार माह बाद दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, case on five
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र में गांव फरीदपुर भेंडी में ससुराल में दीवार की खूंटी में पड़े दुपट्टे से नवविवाहिता ज्योति का शव लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर कार और प्लॉट ने मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी महिपाल सिंह ने बेटी ज्योति (24) की शादी 13 मार्च 2023 को छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर भेंडी निवासी सुखराज उर्फ सोनू पुत्र रामगोपाल से की थी। शादी में उन्होंने 2.51 लाख नकद, कार व अन्य सामान दिया था। आरोप है कि ज्योति के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के एक माह बाद से ही वह विवाहिता को परेशान करने लगे थे और दहेज में बाेलेरो कार व मुरादाबाद में प्लॉट की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार ज्योति के साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम ज्योति के जेठ मोहन ने उसके पिता महिपाल को फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और फोन काट दिया। जब महिपाल सिंह और उनके परिजन फरीदपुर भेंडी पहुंचे तो यहां ज्योति का शव दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से बने में फंदे में लटका था। ससुराल के सभी लोग घर फरार थे। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाया। महिपाल सिंह ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति सुखराज उर्फ सोनू, ससुर रामगोपाल, सास कमला देवी, जेठ मोहन व मोनू कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ कांठ अंकित तिवारी के द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed