फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman evicted from home for not giving car and cash in dowry

दो लाख रूपये व आल्टो कार के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman evicted from home for not giving car and cash in dowry
डिलारी (मुरादाबाद)। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दहेज में कार और नकदी न देने पर सुसराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि परिजनों की गैर मौजूदगी में जेठ ने उसके साथ छेड़खानी भी की। इस मामले में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया उसकी शादी 18 अप्रैल 2019 को उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के गंगापुर गांव में एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद व आल्टो कार के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

एक दिन वह घर पर अकेली खाना बना रही थी। तभी जेठ ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो उसने कपड़े फाड़ दिए। जेठ की हरकतों की शिकायत पति व सास, सुसर की तो सभी ने विवाहिता को मारा पीटा। आठ जुलाई की शाम को विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अपने मायके से दो लाख रुपये नकद व आल्टो कार नहीं लेकर आएगी तो इस घर में तेरे लिए कोई जगह नहीं है। इसके बाद विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति, जेठ, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed