{"_id":"5d5da8678ebc3e6c1b288cae","slug":"marriage-in-police-station-city-news-mbd3193094181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रेमी जोड़ों का कराया मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने प्रेमी जोड़ों का कराया मिलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पुलिस की मदद से दो युवतियों को मनपसंद जीवन साथी मिल गए। पुलिस ने रामपुर की राधा की उसके प्रेमी राहुल से मंदिर में शादी करा दी, जबकि शबनम मनपसंद दूल्हे के साथ भिजवा दी गई। शबनम की दस दिन पहले ही शादी हुई थी, लेकिन उसने अपने नापसंद दूल्हे साथ रहने से साफ इनकार दिया था।
रामपुर के टांडा बादली निवासी राधा और कटघर के बल्देवपुरी निवासी राहुल सैनी के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग शादी को तैयार नहीं थे। युवती ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास भी किया था। इसके बाद युवती ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने दोनों परिवार के लोगों को बुलाया। यहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद वह शादी को तैयार हो गए। मंगलवार को बल्देवपुरी स्थित मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में राजा और राहुल की शादी करा दी गई। दूसरा मामला कुं दरकी के जलालपुर बगरुआ निवासी शबनम का है। शबनम की मां ने उसका निकाह उसके नापसंद युवक से करा दिया था। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी मां पर आरोप लगाया कि अधिक उम्र के युवक के साथ उसका निकाह करा दिया है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ई रिक्शा चालक भूरा उर्फ अरशद निवासी मियां कालोनी थाना मझोला से मिली थी। वह उससे ही निकाह करना चाहती है। एसएसपी ने युवती का प्रार्थना पत्र महिला थाने भिजवा दिया था। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया गया। युवती ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया है। उसने कहा कि पति उसे तलाक दे दे। अब वह उसके साथ नहीं रहेगी। पुलिस ने भूरा के परिवार को भी थाने बुलाया। उसके परिवार के लोग शबनम को साथ रखने के लिए राजी हैं। शबनम को भूरा के साथ भिजवा दिया गया है।