फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Manit's fiery innings led to Aryans' spectacular win

Moradabad News: मनित की आतिशी पारी से आर्यंस की धमाकेदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Manit's fiery innings led to Aryans' spectacular win
मुरादाबाद। सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को द आर्यंस और एचआरए एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें द आर्यंस ने 98 रन से जीत हासिल की। जीत के हीरो एक बार फिर ऑलराउंडर मनित चौधरी रहे। उन्होंने न सिर्फ विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक जड़ा, बल्कि टीम के लिए एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर द आर्यंस ने पहले बल्लेबाजी की। काशिफ (0) व हमजा तुर्क (1) रन बनाकर आउट हो गए। दो झटके लगने के बाद रेयान व मनित ने टीम को संभाला। रेयान ने सात चौकों व एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। वहीं मनित चौधरी ने 36 गेंदों में 64 रन ठोके। उन्होंने 10 चौके व दो आसमानी छक्के लगाए। अभय प्रताप के 33 रन के योगदान से टीम ने 23.4 ओवर में 201 रन बनाए। गेंदबाजी में एचआरए एकेडमी की ओर से मोहम्मद फरहान ने चार विकेट चटकाए। अमिल व मो. जैद को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआरए एकेडमी की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रियाज अहमद चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर समीर (19), कुनाल (4) फरहान (1), हमजा (2) कप्तान जैद (6) रन बनाकर ढेर हो गए। सिर्फ शाहजिल उस्मानी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने टीम के लिए 44 रन बनाए, जो नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई और बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। द आर्यंस ने 22.4 ओवर में एचआरए एकेडमी को 103 रन पर ऑलआउट कर दिया। अनिल, फरीद व अतीक शून्य पर ही चलते बने। द आर्यंस की ओर से गेंदबाजी में अभय प्रताप, अदनान व सारिब ने दो-दो विकेट लिए। मनित चौधरी ने एक विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed