फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Manhole covers left open... the system has turned a blind eye.

Moradabad News: मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े...बंद हैं सिस्टम की आंखें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Manhole covers left open... the system has turned a blind eye.
मुरादाबाद। बुधवार को भोजपुर में खुले पड़े मैनहोल में गिरकर तीन साल के अजान की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को संभल के जुनावई में चार साल के अंकित की जान भी पानी भरे गड्ढे में गिरने से चली गई। लेकिन सिस्टम की आंखें अभी भी नहीं खुल रही हैं। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो शहर में कई रास्तों पर मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े थे। कई बड़े नाले भी खतरा बने हुए हैं। स्कूली बच्चे भी यहां से निकलकर जाते हैं।
विज्ञापन




प्रकाश नगर चौराहा : सड़क किनारे खुला मैनहोल

समय : दोपहर 12:15 बजे
प्रकाश नगर चौराहे के पास सड़क किनारे पहुंचते ही खुला मैनहोल नजर आया। कुछ ही दूरी पर वाहन गुजर रहे थे और पैदल लोग भी इसी रास्ते से निकल रहे थे। खुले मैनहोल के आसपास कोई मजबूत बैरिकेडिंग नहीं थी। राहगीर बचकर आगे बढ़ते दिखे। दिन में तो गड्ढा दिखाई दे रहा था, लेकिन शाम और रात में रोशनी कम होने पर खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



स्टेशन रोड
कुछ कदम की दूरी पर गहरा नाला

समय : दोपहर करीब 1:04 बजे
स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खुला नाला मिला। सड़क और नाले के बीच सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। राहगीरों को नाले से बिल्कुल सटकर निकलना पड़ रहा था। यह स्थान रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर है। बारिश के समय नाले में पानी बढ़ने पर सड़क और नाले की सीमा पहचानना और मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानसरोवर कॉलोनी
खुले मैनहोल के आसपास आवाजाही

समय : दोपहर 1:45 बजे
मानसरोवर कॉलोनी में खुले मैनहोल के आसपास लोगों की लगातार आवाजाही रही। रिहायशी इलाका होने के कारण बच्चे और अन्य लोग भी आसपास आते-जाते हैं। मैनहोल खुला होने के बावजूद उसे घेरकर सुरक्षित करने का इंतजाम नहीं दिखा। खेलते समय बच्चों के लिए यह विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है।


हनुमान नगर से कंजरी सराय तक खुले नाले
इसी तरह हनुमान नगर, मिलन विहार और कंजरी सराय में सड़क किनारे खुले नाले मिले। कई स्थानों पर लोग नाले के बिल्कुल किनारे से गुजर रहे थे। मिलन विहार में सड़क किनारे खुला नाला राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान पानी भरने पर नाले और सड़क की सीमा दिखाई न देने से हादसे का खतरा और बढ़ सकता है। इन रास्तों से स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं।





वर्जन
शहर में अधिकतर स्थानों पर नाले ढके हुए हैं। गहरे नाले खुले नहीं हैं। यदि कहीं इस तरह का मामला है तो टीम भेजकर नाले को कवर कर दिया जाएगा। लाइनपार में प्रकाश नगर चौराहा के पास सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण चल रहा है। वहां भी यदि कोई होल खुला है तो ढकवा दिया जाएगा।
- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed