फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mandi secretary beaten up in Moradabad: Action taken against encroachment in the premises on the second day

मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई: परिसर में पुलिस तैनात, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, घेरे में भाजपा विधायक

Tue, 29 Jul 2025 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

मुरादाबाद में सोमवार को मंडी परिषद के दफ्तर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए मंडी सचिव को पिटाई कर दी थी। इसका आरोप भाजपा विधायक और समर्थकों पर लग रहा है। दूसरे दिन प्रशासन ने मंडी परिसर में भारी फोर्स की तैनाती करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

विज्ञापन
Mandi secretary beaten up in Moradabad: Action taken against encroachment in the premises on the second day
मुरादाबाद के मंडी परिसर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने की कवायद में लगे सचिव संजीव कुमार के साथ दफ्तर में जमकर मारपीट की गई। इसके दूसरे दिन मंगलवार को परिसर में गहमा गहमी रही। सुबह से ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार दोपहर कार्यालय में दाखिल हुए लोगों ने शोरशराबा करते हुए मंडी सचिव संजीव कुमार को दफ्तर में उन्हें घेर लिया था। इसके बाद कमरा बंद कर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीडी भी कब्जे में ले ली। आरोप है कि भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ मंडी परिसर पहुंचे समर्थकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस मामले में सचिव ने तहरीर दी है। विधायक रितेश का कहना है कि मारपीट की बात गलत है। वह समर्थकों के साथ बातचीत करने गए थे। पूरे घटनाक्रम के केंद्र में है मंडी समिति परिसर में चल रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई। लाइसेंसी आढ़तियों में से कुछ ने दुकानों के आगे शेड आदि बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव संजीव कुमार ने इस तरह की कोशिशों को रुकवाते हुए सख्ती शुरू की है। पिछले दिनों कुछ स्थानों पर शेड भी हटवाए गए थे। मंडी प्रशासन की इस कवायद से परिसर के कुछ आढ़तियों और दुकानदारों में नाराजगी है। असंतुष्ट व्यापारी राजनीतिज्ञों व जनप्रतिनिधियों तक भी अपनी बात पहुंचा चुके हैं।

मंडी सचिव ने बताया कि सोमवार दिन में करीब 12 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान वहां कुछ लाइसेंसी आढ़ती और दुकानदार पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति ने फोन निकाल कर विधायक रितेश गुप्ता को कॉल लगा दी। विधायक के फोन लाइन पर आते ही सचिव ने बातचीत शुरू कर दी।

सचिव का कहना है कि उन्होंने समझाया कि मंडी में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस पर विधायक ने उनके साथ गाली गलौज की। मंडी में आकर सबक सिखाने की धमकी दी। सचिव के मुताबिक करीब आधा घंटे बाद उनके कार्यालय में 10-15 लोग आ धमके। इन लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया और उनके साथ मारपीट की।

इस बीच लात मारकर उनकी कुर्सी गिरा दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद सभी धमकी देते हुए चले गए। सचिव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने डीएम अनुज सिंह से शिकायत की। तब एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह फोर्स के साथ मंडी परिसर पहुंचे।

सचिव और कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। वह दुकानें भी देखीं जहां अतिक्रमण किए जाने की बात कही जा रही है। सचिव और कर्मचारियों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज कराए गए। पुलिस मंडी परिसर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed