फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mandal's dominance in SP National Executive

सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद मंडल का दबदबा

Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 30 Jan 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mandal's dominance in SP National Executive
samajwadi party - फोटो : amar ujala
मुरादाबाद। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुरादाबाद मंडल का दबदबा बरकरार है। कार्यकारिणी में आजम खां, कमाल अख्तर, जावेद आब्दी और जावेद अली शामिल हैं। आजम खां को फिर से राष्ट्रीय महासचिव तो कमाल अख्तर और जावेद आब्दी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है, वहीं जावेद अली को कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सपा की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें 62 पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। कार्यकारिणी में सर्वाधिक 21 सदस्य हैं, जबकि 14 राष्ट्रीय महासचिव और 19 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। इस बार कार्यकारिणी में नए चेहरों को भी मौका मिला है।
विज्ञापन

 दूसरे दलों से नेताओं को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। निकाय चुनाव से पहले घोषित इस कार्यकारिणी में मंडल को तरजीह मिली है। सपा का गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल के नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव से लेकर सदस्य तक बनाया गया है। बिजनौर को छोड़कर मंडल के सभी जिलों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से कांठ विधायक कमाल अख्तर, अमरोहा से जावेद आब्दी और संभल से जावेद अली (राज्यसभा सांसद) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकारिणी में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed