फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   manager end his life after beaten wife

पत्नी ने पीटा इसलिए मैनेजर ने दी थी जान, चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
manager end his life after beaten wife
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में रविवार देर शाम निजी फर्म के एचआर मैनेजर की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसकी पत्नी, पत्नी के दोस्त, माता, पिता ने पीटा। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है। मझोला पुलिस ने मैनेजर की पत्नी, सास, ससुर सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुर घोघर में रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा संजीव अपनी पत्नी के साथ नया मुरादाबाद में किराए के मकान में रहता था। 29 सितंबर की दोपहर ढाई बजे उनके पास फोन कर संजीव ने बताया था कि पत्नी दोपहर में बाइक पर किसी लड़के साथ घूम रही थी। दोनों को साथ देखकर रोका और पत्नी से उस लड़के से रिश्ते के बार में पूछा। आरोप है कि इससे नाराज होकर दोनों ने संजीव की पिटाई की। इसके बाद पत्नी ने माता, पिता के साथ मिलकर संजीव की डंडे से पीटा। संजीव ने पिता को मिलने के लिए बुलाया। शाम को सात बजे ब्रह्मपाल सिंह अपने भतीजे सतेंद्र कुमार के साथ बेटे से मिलने के लिए नया मुरादाबाद पहुंचे तो उसका शव पंखे पर बने फंदे पर लटका देखा। सीओ सिविल लाइन आदित्य लांग्हे ने बताया कि ब्रह्मपाल की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed