{"_id":"cacb02b53c5bf09c4f2a7d7fd4f2a09b","slug":"man-missguide-a-woman-and-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी जकी अहमद कुंवर साहब वाली गली बरवालान का रहने वाला है। जबकि पीड़िता मुगलपुरा प्रथम में रहती है। आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना था। उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। जब भी पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
शुक्रवार को आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर उसे पूछताछ की तो उसने फिर से इंकार कर दिया। मुगलपुरा इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।