फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man eat poison who put Fraud allegations on Sonakshi Sinha included seven others in Moradabad

सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने वीडियो वायरल कर खाया जहर

Thu, 14 Feb 2019 01:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man eat poison who put Fraud allegations on Sonakshi Sinha included seven others in Moradabad
poison
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उनको उपचार के लिए सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है। आत्महत्या करने की कोशिश करने से पहले शिकायतकर्ता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उसे पुलिस ने परेशान किया है। जिन लोगों का पैसा उसने इवेंट में लगाया था, वह भी परेशान कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उसकी जीने की क्षमता नहीं रही। 
विज्ञापन


कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने बुधवार को एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख  रुपये और उस रकम का जीएसटी अदा करने का करार किया था।
विज्ञापन


सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी ध्रूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून माह में करार हो गया था। एक वीडियो वायरल कर सोनाक्षी ने कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की र्गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक  की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। इसके बाद भी 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आई तो  विवाद हो गया। प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 

सदमें में मर गए मेरे पिता: प्रमोद

प्रमोद का कहना है कि 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में पिता जगन्नाथ शर्मा सहित कई लोगों ने रकम लगाई थी। इस कार्यक्रम में सोनाक्षी के न आने पर विवाद हुआ और कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया था। लाखों रुपये डूब गए। इस सदमे में ही उनके पिता जगन्नाथ की अक्तूबर माह में मौत भी हो गई है। प्रमोद ने बताया कि कार्यक्रम के लिए उन्होंने उधार रुपये लिए थे, उधार देने वाले अब उन पर रकम वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
 
एसएसपी से मिला, नहीं मिला न्याय तो खाया जहर
प्रमोद ने वीडियो में बताया कि नवंबर माह में शिकायत की गई थी। तब से अब तक पुलिस ने नोटिस भेजे हैं, आरोपियों ने नोटिस के जवाब नहीं दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर वह बुधवार को एसएसपी से मिले। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि रकम का लेनदेन मुंबई में हुआ है। जबकि प्रमोद का कहना है कि बैंक खाते मुरादाबाद के हैं। जीएसटी भी यहीं पर जमा किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed