फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man dies after his wife eloped with a kin in moradabad

पांच बच्चों को लेकर महिला भांजे के साथ गायब, सदमे में पति की जान गई

Wed, 30 Sep 2020 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
man dies after his wife eloped with a kin in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर... - फोटो : amar ujala

प्रेम प्रसंग के चलते भांजे के साथ पांच बच्चों को लेकर पत्नी के गायब होने का गम पति नहीं सह सका। वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि बिना कार्रवाई के युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगर में काशीपुर चुंगी के पास बेहोश हालत में एक युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से लाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बेहोश युवक का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व मोबाइल के माध्यम से युवक की शिनाख्त थाना मैनाठेर गांव निवासी जनपद मुरादाबाद के रूप में की जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। सूचना पर पहुंची मां ने बताया कि युवक अपनी बहन के पास काशीपुर के एक मोहल्ले में रहता था। अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी के प्रेम संबंध भांजे से हो गए। प्रेम संबंध के चलते भांजा अपनी मामी को पांच बच्चों के साथ लेकर गायब हो गया। उसी दिन से व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के गम में परेशान था। तीन दिन पूर्व युवक अपनी मां के साथ अपने मामा के घर मैनाठेर आया हुआ था। मंगलवार को वह अपनी मां को अपने मामा के पास छोड़कर वापस काशीपुर आ रहा था। 


मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर ठाकुरद्वारा में काशीपुर चुंगी पर उसके सीने में दर्द होने लगा जिससे वह बेहोश होकर  सड़क किनारे गिर गया था। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed