फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी सौरभ कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में पीड़ित महिला ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर अलग रह रही थी। इसी दौरान सिविल लाइंस के हरथला मंडी के सामने रहने वाले सौरभ कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने किराये के मकान पर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने 21 मई को भी उसे विद्यानगर स्थित किराये के मकान में बुला लिया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के जरिए आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed