फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   malgadi derail

पटरी से उतरी मालगाड़ी, तीन घंटे रूट ठप

Sat, 25 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
malgadi derail
ट्रेन
हादसे के लिए बदनाम हो चुके लखनऊ दिल्ली रूट पर शुक्रवार को फिर एक हादसा हो गया। बरेली से पहले चनेहटी स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा डाउन लाइन पर हुआ। डिब्बे के पटरी से उतरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि एडीआरएम का कहना है कि गर्मी के कारण पटरी का फैलना भी हादसे का कारण हो सकता है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। हादसे से करीब तीन घंटे रूट बाधित रहा। 
विज्ञापन



 शुक्रवार को हरदुआगंज से सीमेंट भरकर मालगाड़ी जानसनगंज जा रही थी। चनहेटी स्टेशन पार करते ही करीब 2:30 बजे ट्रेन का एक डब्बा पटरी से उतर गया। ड्राइवर ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना मुरादाबाद लखनऊ डाउन लाइन पर हुई। घटना के बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। बरेली से रिलीफ ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं मुरादाबाद से सभी अधिकारी मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन


कोच को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और शेष ट्रेन को रवाना कर दिया। इसके बाद कोच को पटरी से हटाने का काम शुरू कराया। ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोककर वैगन को पटरी से हटाने का काम कराया गया। ऐसे में करीब तीन घंटे तक अप और डाइन लाइन पर यातायात बाधित रहा। इस दौरान गुजरने वाली ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ट्रेनों को अप लाइन से गुजारकर ट्रेनों को रवाना कराया, लेकिन ट्रेनें समय से नहीं चल पाईं। घंटों मशक्कत के बाद कोच को पटरी से हटाया जा सका। शाम सात बजे के लगभग डाउन लाइन से गाड़ियों से भी दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा गया। इस दौरान कई गाड़ियाें खड़ी हो गईं। जिसके चलते एक दर्जन ट्रेनों लेट हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed