{"_id":"6539736ea428538957045ae3","slug":"majhra-manpur-children-failed-in-dm-exam-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-271141-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीएम की परीक्षा में फेल हुए मझरा मानपुर के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीएम की परीक्षा में फेल हुए मझरा मानपुर के बच्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने डिलारी ब्लॉक के मानपुर मझरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की जांच की खामियां मिली। कक्षा पांच के बच्चे किताब देखकर हिंदी नहीं पढ़ पाए। डीएम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सुधार होने तक शिक्षकों के वेतन रोके जाएंगे।
डीएम मानवेंद्र सिंह डिलारी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मझरा मानपुर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। डीएम को देखते ही अध्यापक और कर्मचारी सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। पूछने पर पता चला कि यहां 90 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन अध्यापकों की संख्या पांच है। मानक से अधिक अध्यापक मिलने पर डीएम ने बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया। मौके पर विद्यालय की प्रभारी शाईदा खातून अनुपस्थित मिली। डीएम ने कहा कि इस मामले में शाईदा से बीएसए स्पष्टीकरण लेंगे। मामला उस समय और बिगड़ गया जब डीएम ने कक्षा पांच के बच्चों को किताब लेकर हिंदी पढ़ने के आदेश दिए। बच्चे सही हिंदी नहीं पढ़ सके। डीएम ने कहा कि अभी यहां की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके लिए शिक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे। बच्चों की शिक्षा में जब सुधार होगा, तभी अध्यापकों के वेतन देने के निर्देश जारी किए जाएंगे। विद्यालय के शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं थी। दिव्यांग शौचालय नहीं बना था। टंकियों से पानी नहीं आ रहा था। डीएम ने इस मामले में नाराजगी जताई।
प्राथमिक विद्यालय मानपुर में छह माह से शिक्षा मित्र नहीं आ रहीं
डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मानपुर साबित विकास खंड डिलारी का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय में 63 बच्चों के लिए पांच शिक्षक तैनात हैं जो मानक से अधिक हैं। डीएम ने इस मामले में बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय के अध्यापकों ने डीएम को अवगत कराया कि शिक्षा मित्र शाइस्ता परवीन छह माह से विद्यालय में नहीं आ रही हैं। बगैर किसी कारण बताए विद्यालय को सेवा नहीं दे रही हैं। इस मामले में डीएम ने शिक्षा मित्र को सेवा से हटाने के निर्देश दिए। विद्यालय की छतों के प्लास्टर गिर रहे थे। पूछने पर पता चला कि कायाकल्प का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। शौचालय का भी निर्माण ठीक नहीं था। डीएम ने इस मामले में बीएसए को तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए।