फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maid stole Rs 70 lakh from SP leader's house

Moradabad News: सपा नेता के घर से नाैकरानी ने की 70 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Maid stole Rs 70 lakh from SP leader's house
मुरादाबाद। सपा नेता एवं होटल कारोबारी के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर से उनकी नाैकरानी ने धीरे-धीरे जेवर और नकदी सहित 70 लाख की चोरी कर डाली। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नौकरानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये की कीमत के जेवर और पांच लाख की नकदी बरामद की। पुलिस का कहना है कि चोरी का सामान बेचकर ही नाैकरानी ने अपना मकान बनवाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह एवं सीओ अर्पित कपूर ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आवास विकास के रहने वाले जुहैबयार खां सपा के नेता के साथ एक होटल मालिक भी हैं। उनके घर रेलवे काॅलोनी निवासी शीतल नौकरानी के तौर पर साफ-सफाई का काम करती थी। परिवार के सभी सदस्य नौकरानी पर काफी भरोसा रखते थे। घर में जेवर देखकर नौकरानी के मन में लालच आ गया।
विज्ञापन

नौकरानी सपा नेता के घर से धीरे-धीरे जेवर चोरी करने लगी। शीतल और उसका पति हरीश चोरी के जेवर पीतलनगरी निवासी सराफा कारोबारी विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी सुनार के यहां बेचते थे। चोरी का माल बेचकर मिले रुपये से नौकरानी ने बंगला गांव में एक प्लाॅट खरीदकर मकान बनवा लिया। नौकरानी के पति ने एक बाइक भी खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से चोरी होने का संदेह होने पर कुछ दिन पहले सपा नेता ने नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस के भय से नौकरानी और उसका पति जेवर को छिपाने जा रहे थे। इस बीच सिविल लाइंस थाने के निरीक्षक राजेश यादव की टीम ने रेलवे अस्पताल के नजदीक पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सराफा कारोबारी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 158 ग्राम सोने और 115 ग्राम चांदी के बर्तन व 5,12,100 रुपये नकद बरामद किए। बरामद किए गए जेवर की कीमत करीब 12 लाख रुपये है।

------------

पकड़े गए आरोपियों के बयान
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शीतल ने बताया कि उसने अपने पति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उसे सपा नेता के परिवार के सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी थी। आरोपी शीतल सपा नेता के परिवार की अनुपस्थिति में गहने और नकदी चुराती थी। चोरी किए गए गहनों और नकदी को अपनी बाइक की साइलेंसर में छिपाकर रखा था, ताकि किसी को शक न हो सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की इस घटना में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed