फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madrasa student asked for virginity certificate from 13-year-old student admission cell in-charge arrested

ये कैसा मदरसा?: वर्जिनिटी सर्टिफिकेट न देने पर 7वीं की छात्रा का काटा नाम, TC थमाकर बोले- दोबारा मत आना

Fri, 24 Oct 2025 08:40 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद।
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 08:40 PM IST
सार

आरोप है कि छात्रा के पिता के साथ मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर पिता-पुत्री और मां तीनों को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एडमिशन सेल के प्रभारी एवं बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा थाना क्षेत्र के पुरखरिया निवासी मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Madrasa student asked for virginity certificate from 13-year-old student admission cell in-charge arrested
वर्जिनिटी सर्टिफिकेट नहीं देने पर 7वीं की छात्रा का काटा नाम - फोटो : Gemini AI Image

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में आठवीं कक्षा में दाखिला देने से पहले 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (मेडिकल रिपोर्ट) की मांग की गई। मदरसा प्रबंधन की इस अजीब डिमांड से छात्रा और उसके मां-पिता हैरान रह गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

छात्रा चंडीगढ़ की रहने वाली
चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में रहने वाले टेलर ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसने वर्ष 2024 को अपनी बेटी का दाखिला पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में कक्षा सात में कराया था। बेटी ने सातवीं कक्षा पास कर ली और इस बार आठवीं कक्षा में दाखिला होना था। इसी साल जुलाई माह में प्रयागराज में रहने वाली उसकी सास की तबीयत खराब हो गई थी। टेलर ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी मां की देखभाल के लिए प्रयागराज चली गई थी और उससे कहा कि वह बेटी को मदरसे से चंडीगढ़ ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार कराए जमा, फिर मांगने लगे वर्जिनिटी सर्टिफिकेट
16 जुलाई को टेलर बेटी को चंडीगढ़ ले गया था। कुछ दिन बाद पत्नी प्रयागराज से वापस आ गई थी। इसके बाद टेलर की पत्नी 21 अगस्त को बेटी को लेकर पाकबड़ा के मदरसे पहुंची। आठवीं कक्षा में दाखिला करने के लिए प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां से मिलीं। आरोप है कि दोनों ने पहले 35 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग की गई।

विज्ञापन

तीनों को धक्के देकर निकाला मदरसे से बाहर
इसकी जानकारी मिलने पर पिता भी पहुंच गए। आरोप है कि उनके साथ मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर तीनों को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एडमिशन सेल के प्रभारी एवं बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा थाना क्षेत्र के पुरखरिया निवासी मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रधानाचार्य रहनुमा और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 79, 351(2),352, 316(2) और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
 

मदरसे का बयान
पति-पत्नी के आपसी विवाद में हमारे मदरसे को बदनाम किया जा रहा है। यह बात बिल्कुल गलत है। - अरबाब शम्सी, सचिव, मदरसा जामिया एहसान उल बनात
 

पुलिस का बयान
चंडीगढ़ के एक व्यक्ति ने पाकबड़ा क्षेत्र के मदरसे के प्रधानाचार्य, एडमिशन सेल के इंचार्ज समेत अन्य स्टाफ पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के चरित्र का हनन किया है। उनसे मेडिकल रिपोर्ट की मांग की गई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एडमिशन सेल के इंचार्ज मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed