फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madhav and Vasu are asking when will mom and dad come... the family members are unable to answer.

Moradabad News: माधव और वासु पूछ रहे कब आएंगे मम्मी पापा... परिजन नहीं दे पा रहे जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Madhav and Vasu are asking when will mom and dad come... the family members are unable to answer.
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। थानाक्षेत्र के फलैदा गांव निवासी अमीरचंद्र और मीरा की मौत के बाद इनके मासूम बेटे माधव और वासु के सवाल परिजनों को झकझोर रहे हैं। दोनों बार-बार पूछ रहे हैं कि मम्मी पापा कब घर आएंगे। दोनों बच्चों के देखभाल फिलहाल चाचा औ चाची कर रहे हैं।
विज्ञापन

फलैदा गांव निवासी अमीरचंद्र खेतीबाड़ी करने के साथ ही राजमिस्त्री का काम भी करता था जबकि उसकी पत्नी मीरा फर्म में नौकरी करती थी। रविवार की शाम मीरा से नौकरी करने को लेकर अमीरचंद्र का विवाद हो गया था। मीरा ने कीट नाशक पीकर जान दे दी थी जबकि अमीर चंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मीरा और अमीरचंद्र के दो बच्चे माधव छह साल और वासु चार का साल है। अमीरचंद्र सिंह ने गांव के बाहर अपना घर बना लिया था। गांव में अमीरचंद्र सिंह दो भाई महेश और रूप सिंह रहते हैं।
विज्ञापन

मीरा ने अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए नौकरी की थी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों की मौत के बाद उनके दोनों बच्चों को उसका चाचा महेश अपने घर पर ले गया था। बच्चों की देखभाल महेश की पत्नी सोना कर रही है लेकिन पूरा परिवार रो रहा है लेकिन जैसे ही माधव और वासु परिवार के सामने आते है पूरा परिवार अपने आप को सामान्य दिखाने का प्रयास करता है। माधव और वासु जब अपने मां बाप के बारे में पूछते हैं तो परिवार के सदस्य रोने लगते है। मासूम भी रोने लगते है और लोग चुप कराते है लेकिन उनके आंसू रुकने का नाम नही ले रहे हैं। महेश ने बताया की बच्चे रात को कई बार उठे और अपने मां बाप के बारे में पूछने लगे तो उनके पास कोई जवाब नही था। महेश ने बताया की घर के आसपास के घरों में लोग नहीं सो पा रहे हैं। गांव में भी पूरे दिन मातम फैला रहा था। गांव के लोग इसी घटना के बारे में बात करते रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed