UP: प्यार के लिए जान कुर्बान... इस डर से प्रेमी युगल ने पीया कीटनाशक; घर से 13 दिन पहले भागे थे दोनों
रामपुर से 13 दिन पहले गायब हुई किशोरी और उसका शादीशुदा प्रेमी मूंढापांडे क्षेत्र के एक बाग में बेहोशी की हालत में मिले। किशोरी के पिता ने प्रेमी और उसके परिवार पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई के डर से प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना स्थल से 25 मीटर दूर कीटनाशक की शीशी मिली। प्रेमी के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज था। दोनों 13 दिन पहले घर छोड़कर निकले थे। दोनों की हालत गंभीर है।
रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव का रहने वाला खेमकरन (24) एक किशोरी से प्यार करता है। हालांकि, परिजनों ने खेमपाल की शादी किसी अन्य युवती से करा दी थी।
शादी के बाद भी खेमपाल का प्रेम प्रसंग जारी रहा। शादी करने के इरादे से प्रेमी युगल 29 सितंबर को गांव छोड़ दिया था। मूंढापांडे के थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तीन अक्तूबर को किशोरी के पिता की तहरीर पर भोट पुलिस ने प्रेमी खेमकरन, उसकी मां और भाइयों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
भोट पुलिस ने शनिवार की रात गनेशघाट में दबिश देकर ठेकेदार नजाकत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जीरो प्वाइंट पुलिस चौकी से 10 किमी दूर नाजरपुर स्थित भारत सिंह के बाग में बने ट्यूबवेल के कमरे से प्रेमी युगल को बरामद किया। पुलिस ने कीटनाशक की शीशी बरामद कर प्रेमी युगल को टीएमयू में भर्ती कराया। दोनों के मुंह से दुर्गंध आ रही थी।
फैली थी कीटनाशक की गंध, एसडीएम ने दर्ज किए बयान
पुलिस ने बताया कि अचेत मिले प्रेमी युगल के मुंह से कीटनाशक की तीखी दुर्गंध आ रही थी। एसडीएम सदर ने प्रेमी युगल के बयान दर्ज किए हैं। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी निजी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक दोनों के परिजन अलग-अलग बिरादरी के कारण शादी के लिए राजी नहीं थे, हालांकि किशोरी अभी नाबालिग भी है।
फोन पर पुलिस की निगाह
किशोरी को अगवा करने का आरोपी बना उसका प्रेमी खेमकरन भले अचेत है लेकिन पुलिस उसके फोन से सच उगलवाने की कोशिश में है। पुलिस का मानना है कि उसके फोन की डिटेल से दोनों के बीच बातचीत की जानकारी मिलेगी। साथ ही बाग ठेकेदार नजाकत और खेमकरन के बीच बातचीत के बारे में भी जानकारी मिलेगी। अभी पुलिस को किशोरी के फोन की जानकारी नहीं मिली है।