फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover couple commits suicide in moradabad

फंदे पर लटका प्रेमी का शव देख फूट-फूटकर रोई प्रेमिका, दूसरे पेड़ से लटककर दे दी अपनी भी जान

Sun, 07 Jun 2020 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद 
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
lover couple commits suicide in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फंदे पर प्रेमी का शव देख प्रेमिका फूट-फूट रोई। कुछ दूर जाकर दूसरे पेड़ से लटककर दे दी अपनी भी जान दे दी। यह मार्मिक घटना ठाकुरद्वारा के सुरजन क्षेत्र के एक गांव में घटी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

विज्ञापन


युवक की खुदकुशी का कारण प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से उसका तनाव में होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे युवक घर से खाना खाकर निकला था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग अपने खेत पर जा रहे थे। तभी उन्होंने युवक का शव एक पेड़ पर लटका देखा। 
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, प्रेमिका भी मौके पर आ गई। युवक  के लटके शव को देखकर रोने लगी और उसने करीब 400 मीटर जाकर दूसरे खेत में पेड़ पर अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस और भी वहां आ गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि युवती और युवक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।

लेकिन दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती के परिजनों ने युवती की शादी किसी अन्य गांव के युवक के साथ तय कर दी। इसकी जानकारी युवक को मिली तो युवक इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ विशाल यादव और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पवार भी मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने घटना के संबंध में ग्रामीणों और दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। सीओ विशाल यादव का कहना है कि दोनों युवक युवती की ओर से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। दोनों में करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के हैं। दोनों के शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।


प्रेमी युगल की मौत से दो घरों में मातम, गांव की सड़कों पर छाया सन्नाटा ठाकुरद्वारा। प्रेमी युगल की मौत से दोनों के परिजन बेहद सदमे में हैं। दोनों के परिवार में मातम का माहौल है। युवक बीएड की पढ़ाई कर रहा था। जबकि युवती ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed