फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover committed suicide after killing girlfriend in Bilaspur Rampur

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: मांग भरने के विरोध पर घोंट दिया प्रेमिका का गला, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि राजवीर की जेब से पासबुक मिली है, जो पिंकी के बैंक खाते की है। इसके अलावा पिंकी की टीसी भी मिली है। राजवीर ने ये दोनों चीजें जेब में क्यों रखी थीं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Lover committed suicide after killing girlfriend in Bilaspur Rampur
पिंकी और राजवीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के बिलासपुर के गांव मनिहारखेड़ा निवासी राजवीर (18) ने सोमवार शाम घर जाती 19 वर्षीय प्रेमिका पिंकी को रास्ते में रोककर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। प्रेमिका द्वारा विरोध करने पर युवक ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रेमी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजवीर अक्सर पिंकी पर शादी के लिए दबाव बनाता था, लेकिन वह परिजनों की राय के बिना शादी न करने का जवाब दे देती थी। राजवीर मजदूरी करता था। घर की आर्थिक हालत अच्छी न होने के कारण पिंकी भी घरों में बर्तन आदि साफ करने का काम करती थी।

विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे पिंकी काम करके घर लौट रही थी। रास्ते में राजवीर ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में खींचते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पिंकी ने विरोध किया तो उसके गले में पड़े दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। पिंकी की जान जाने के बाद करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। 

काफी देर बाद उधर से राहगीर गुजरे तो फंदे पर शव लटका देख राजवीर के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोग मौके पर जुटे तो खेत में पिंकी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेते समय पुलिस को मौके से सिंदूर की डिब्बी भी मिली है।

विज्ञापन

युवक की जेब से मिली युवती की पासबुक और टीसी
पुलिस ने बताया कि राजवीर की जेब से पासबुक मिली है, जो पिंकी के बैंक खाते की है। इसके अलावा पिंकी की टीसी भी मिली है। राजवीर ने ये दोनों चीजें जेब में क्यों रखी थीं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

8वीं तक ली थी शिक्षा
ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर ने कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद मजदूरी शुरू कर दी थी। पिंकी भी आठवीं पास थी। राजवीर की जेब से मिली पिंकी की टीसी भी 8वीं क्लास की है। दोनों अनुसूचित वर्ग से थे, लेकिन बिरादरी अलग-अलग थीं।

राजवीर पिंकी पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इनकार कर रही थी। सोमवार को राजवीर ने जबरन मांग भरी तो पिंकी ने विरोध किया। इस पर राजवीर ने उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। -अशोक कुमार शुक्ला, एसपी रामपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed