फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover brought madrasa student by pretending to be his niece

Moradabad News: भांजी बताकर मदरसे की छात्रा को ले आया शादीशुदा प्रेमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
lover brought madrasa student by pretending to be his niece
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक मुरादाबाद शहर के मदरसे में पढ़ रही छात्रा का खुद की भांजी बताकर ले आया। दिनभर छात्रा को अपने साथ घुमाता रहा। शाम को छात्रा कुंदरकी थाने में पहुंच गई और रिश्तेदार युवक को प्रेमी बता उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ गई।



मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को भी थाने बुलाया। सूचा पर छात्रा के पिता भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कहा कि आरोपी युवक पांच माह पहले भी उसकी बेटी को भगा कर ले जा चुका है। उस समय समझौता हो गया था, जिसमें उक्त युवक ने किसी तरह की हरकत नहीं करने की बात कहीं थी। आरोप है कि सात दिन पहले भी उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर आरोपी गलत हरकत कर चुका है। अब फिर से आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी को मदरसे से अपनी भांजी बताकर बहला फुसलाकर साथ ले आया और शाम में थाने के सामने छोड़ कर चला गया। उधर, छात्रा ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है, लेकिन आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। पहली शादी भी उसने प्रेम-प्रसंग से ही की है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर कटघर थाना क्षेत्र के करूला है इसलिए कटघर पुलिस को भी यह प्रकरण सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed