फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover become danger for his girlfriend

धोखा खाया आशिक युवती के लिए बना खतरा

Fri, 10 Feb 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
lover become danger for his girlfriend
sf
गुरुवार दोपहर कटघर थाने में एक अजीब मामला पहुंचा। एक पिता ने अपने बेटे की शिकायत की। उसने कहा कि मेरा बेटा अपनी प्रेमिका के चक्कर में पागल हो गया है। वो प्रेमिका की शादी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


कभी वह अपनी जान देने की कोशिश करता है तो कभी प्रेमिका की हत्या करने की धमकी देने लगता है। उसने खुद पर चाकू और ब्लेड से भी हमले कर लिए हैं। अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुद को और प्रेमिका को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह उससे पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

 
कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी वीर सिंह का बेटा शेर सिंह फैक्ट्री में नौकरी करता है। शेर सिंह के एक युवती से प्रेम संबंध रहे हैं। लेकिन छह फ रवरी को प्रेमिका की शादी दूसरे युवक के साथ हो गई है। तब से प्रेमी कई बार जान देने की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद पर चाकू और ब्लेड से भी हमला किया है। गुरुवार को वीर सिंह थाने पहुंचा और उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन तब वह फरार हो गया। वीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रेमिका के चक्कर में पागल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed