फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Love affair angle in history-sheeter Idris murder case; woman in custody.

Moradabad News: हिस्ट्रीशीटर इदरीस हत्याकांड में प्रेम-प्रसंग का एंगल, महिला हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Love affair angle in history-sheeter Idris murder case; woman in custody.
नौगावां सादात (अमरोहा)। डिलारी थाने के हिस्ट्रीशीटर इदरीस की हत्या की जांच में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जता रही पुलिस अब प्रेम-प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है। अहम सुराग मिलने के बाद एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी मोहम्मद सलमान की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अगले 48 घंटे में मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कुमखिया गांव के पास मुरादाबाद रोड स्थित एक आम के बाग में इदरीस का शव मिला था। हत्यारों ने गला रेतने के साथ शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए और पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया था। जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी इदरीस के रूप में हुई। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी समेत करीब 15 मामले दर्ज थे। वह 13 जुलाई को ट्रैक्टर चोरी के मामले में जमानत पर जेल से छूटा था।
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी लखन सिंह यादव ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाॅड के साथ मौके का निरीक्षण किया था। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव बाग में फेंका गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि उसकी मां रहीसन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़े अहम सुराग मिले हैं और हत्यारोपियों की पहचान भी हो चुकी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद सलमान की तलाश जारी है। दोनों का आमना-सामना कराने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
------------------

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बेरहमी की परतें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इदरीस के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी खोपड़ी की हड्डियां टूट गईं। इसके बाद गर्दन पर तीन जगह धारदार हथियार से वार किए गए। इतना ही नहीं, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर भी कई वार किए गए और पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से गोदा गया। शरीर पर मारपीट के भी कई निशान मिले हैं, जो हत्या से पहले प्रताड़ना की ओर इशारा करते हैं।

-------------------
जेल से छूटने के 10 दिन बाद मिली मौत
इदरीस 13 जुलाई को ट्रैक्टर चोरी के मामले में बिजनौर जेल से जमानत पर बाहर आया था। महज दस दिन बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड, पुराने विवादों और हाल के संपर्कों के साथ-साथ प्रेम-प्रसंग से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को जल्द खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed