{"_id":"6aee41cdd43a78a7c706eae4","slug":"lost-wallet-found-within-four-hours-police-returned-50000-rupees-and-a-mobile-phone-moradabad-news-c-279-1-mo11005-117888-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खोया पर्स चार घंटे में मिला, पुलिस ने लौटाए 50 हजार व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खोया पर्स चार घंटे में मिला, पुलिस ने लौटाए 50 हजार व मोबाइल
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दिवाली की खरीदारी के दौरान एक महिला का पर्स भीड़ में गायब हो गया। पुलिस ने चार घंटे जांच-पड़ताल कर पर्स को रुपयों और मोबाइल सहित बरामद कर लिया।
गांव बैजनाथपुर निवासी सुमित चौहान की पत्नी रितु चौहान और मां मुनेश चौहान शुक्रवार को ठाकुरद्वारा में खरीदारी करने आई थीं। शगुन तिराहे पर दोपहर करीब 2:15 बजे उनका पर्स खो गया। पर्स में 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल था। सुमित चौहान ने घटना की सूचना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पर्स में मौजूद मोबाइल का नंबर निगरानी पर लगाया। निगरानी से मिली मोबाइल के स्थान के आधार पर पुलिस पर्स तक पहुंच गई।
पर्स मिस्त्री की दुकान पर मिला, पर्स एक बाइंडिंग मिस्त्री की दुकान पर रखा हुआ मिला। दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें पर्स सड़क पर पड़ा मिला था। उन्होंने इसे सुरक्षित रख लिया था। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर्स बरामद हुआ। पर्स को सुमित चौहान के हवाले कर दिया गया है। पर्स और रुपये मिलने के बाद सुमित व उनके परिवार के चेहरे पर खुशी छा गई।