फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot with trader

हाईवे पर रामपुर के व्यापारी को गोली मारकर 73 हजार रुपये लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
loot with trader
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बुर्का व्यापारी को गोली मारकर 73 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय वह व्यापारी रामपुर से बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी दानिश (35) पुत्र अंसार अहमद रामपुर जनपद के गंज थानाक्षेत्र के दो महला रोड निवासी हैं। उनका बुर्के का व्यापार है। बुर्के की कढ़ाई व बुनाई मुरादाबाद के कारीगरों से कराते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह व्यापार के सिलसिले में रुपये पहुंचाने मुरादाबाद जा रहे थे। शनिवार शाम करीब चार बजे इनकी बाइक कटघर क्षेत्र में जीरो प्वाइंट और काशीपुर तिराहे के बीच आर्यभट्ट स्कूल के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आ गई। जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने तमंचा दिखाकर व्यापारी की बाइक रुकवाने की कोशिश की। व्यापारी ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी। एक गोली दानिश के सीने और पेट के बीच में लगी। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गए। इसके बाद बदमाश उनकी जेब से 73 हजार रुपये लूट कर भाग गए। राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह और कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर से ही पीछे लगे थे बदमाश
मुरादाबाद। घायल दानिश ने पुलिस को बताया कि जब वह रामपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए थे। तब उन्हें बाइक सवार दो युवक पीछा कर रहे थे। उन्होंने दलपतपुर में एक पान की दुकान पर बाइक रोक दी थी। तब भी बाइक सवार उनके पास ही आकर रुक गए थे। इसके बाद उन्हें कुछ शक हुआ, लेकिन वह अक्सर आते जाते रहते हैं, इस लिए उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दानिश की बाइक जीरो प्वाइंट से आगे काशीपुर तिराहे की ओर दौड़ी तो बदमाशों की बाइक पास आ गई। इसी बीच अन्य वाहन भी चल रहे थे। जिस कारण बदमाशों ने यहां वारदात नहीं की। बाइक आर्यभट्ट स्कूल के पास पहुंची तो आस पास अन्य वाहनों नहीं थे। इसी बीच उन्होंने मौका पाकर दानिश की बाइक रुकवाने का प्रयास किया। दानिश ने बाइक नहीं रोकी तो उन्हें गोली मार दी। जिससे बाइक समेत दानिश नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाश उनकी जेब से रुपये निकालकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed