फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot with karobari

हाईवे पर सीमेंट कारोबारी से दो लाख रुपये और कार लूटी 

Wed, 16 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमरउजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
loot with karobari
अपराध
दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर नानकबाड़ी गांव के पास कार सवार पांच बदमाशों ने गजरौला के सीमेंट कारोबारी विजेंद्र सिंह की कार ओवरटेक कर रुकवा ली। रामपुर के स्वार से पेमेंट लेकर लौट रहे कारोबारी और उनकी पत्नी को बदमाशों तमंचे के बल पर बंधक बनाकर कार में बैठा लिया। करीब दो किलोमीटर कार दौड़ाने के बाद बदमाश पति-पत्नी को कार से फेंक दिया और दो लाख रुपये व कार लूटकर फरार हो गए। इस घटना में पति पत्नी घायल हो गए।  
विज्ञापन



अमरोहा जनपद के गजरौला की बैंक कालोनी निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह का सीमेंट का कारोबार है। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल में उनका सीमेंट जाता है। वह हर मंगलवार को पेमेंट लेने जाते हैं। मंगलवार सुबह विजेंद्र सिंह अपनी सेंट्रो कार से रामपुर के स्वार पेमेंट लेने गए थे। चार दुकानदारों से उन्होंने करीब एक लाख 90 हजार रुपये  लिए। जबकि दस हजार रुपये विजेंद्र सिंह के पास थे। उन्होेंने सभी रुपयों को कार की डिब्बी में रख लिया था।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर वह लौट रहे थे। करीब डेढ़ बजे इनकी कार पाकबड़ा थानाक्षेत्र के नानकबाड़ी गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से कार सवार पांच बदमाश आ गए और ओवरटेक कर विजेंद्र सिंह की कार को रुकवा लिया। पति-पत्नी कुछ समय पाते। इससे पहले ही बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को कब्जे में ले लिया। एक बदमाश ड्राइवर सीट पर बैठ गया और गाड़ी हाईवे से नीचे उतार कर उमरी सब्जीपुर ले गए। यहां रास्ता भटकने के बाद बदमाश वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानकबाड़ी के पास पति-पत्नी को कार से धक्का दे दिया और बदमाश दोनों कारों को मालीपुर की ओर लेकर फरार हो गए। करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed