फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot to old lady his son died threat

बेटे की मौत का डर दिखाकर महिला से जेवर-नकदी ठगे

Mon, 20 Feb 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
loot to old lady his son died threat
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ठग और जालसाज ठगी के नये नये तरीके अपना रहे हैं। रविवार को दो ठगों ने दिल्ली रोड पर श्रम विभाग की महिला कर्मचारी को उसके बेटे की मौत का डर दिखाकर सोने जेवर और पांच हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को तांत्रिक बताकर बेटे के ऊपर आए संकट को दूर करने का झांसा देकर महिला से जेवरों को पर्स में रखवा लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसे 31 कदम आगे चलने को कहकर तांत्रिक फरार हो गए। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो तांत्रिक गायब हो चुके थे। महिला ने मझोला थाने में तहरीर दे दी है। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार सेक्टर चार निवासी कौशल वर्मा श्रम विभाग में कार्यरत हैं। उनका छोटा बेटा विकास वर्मा मंडी समिति में नौकरी करता है।
विज्ञापन


जबकि बड़े बेटे विशाल वर्मा टीचर हैं और वह चंद्र नगर में रहते हैं। रविवार को कौशल वर्मा अपने बड़े विशाल के घर चंद्र नगर जा रही थी। वह कुंदन पेट्रोल पंप के पास दिल्ली रोड पर टैंपो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया। युवक ने खुद को बड़े ज्ञानी का बेटा बताते हुए कौशल से कहा कि उसके छोटे बेटे के ऊपर संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत हो जाएगी। कौशल वर्मा घबरा गईं। इसी बीच एक और युवक पहुंच गया। दोनों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उससे कहा कि अगर बेटे के ऊपर आए संकट को दूर करना चाहती हो, तो ऐसा हम कहें, वैसा ही कीजिए। महिला ने अपनी सोेने की चेन, दो अंगूठी और करीब पांच हजार रुपये पर्स में रख दिए।


ठग ने महिला का पर्स अपने साथी को दिला दिया। इसके बाद महिला से 31 कदम आगे चलने को कहा। महिला जैसे ही 31 कदम आगे चली और उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों  ठग फरार हो चुके थे। महिला घबरा गई। सूचना मिलने पर महिला का बेटा विकास पहुंच गया। तब वह अपनी मां को लेकर मझोला थाने पहुंचा और तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed