फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   longer want to live in the drug swamp

नशे की दलदल में अब और नहीं जीना चाहता

Mon, 04 Jul 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
 longer want to live in the  drug swamp
drugs
नशे की पुड़िया एक और युवक की मौत का सबब बन गई। नशे की गिरफ्त में फंस चुका रेलवे गार्ड का भाई रोहित सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गया। रेलवे हरथला कालोनी में एक खंडहरनुमा सरकारी आवास में उसकी लाश दुपट्टे के जरिए छत में लगे गार्डर से झूलती मिली।
विज्ञापन


युवक ने सुसाइड नोट में नशे की लत से आजिज आकर आत्महत्या की बात कही है, हालांकि परिजनों ने इस सुसाइड नोट को खारिज करते हुए रोहित को हत्या कर लटकाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रेलवे हरथला कालोनी में सरकारी आवास में रहने वाले रेलवे गार्ड आशु ठाकुर का छोटा भाई रोहित (25) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन तब से घर नहीं लौटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे खोज ही रहे थे कि इस बीच रविवार दोपहर एक रेलवे क्वार्टर में युवक की लाश लटकी मिली।  रेलवे हरथला कालोनी से फकीरपुरा को जाने वाले रास्ते पर रेलवे के तमाम सरकारी क्वार्टर जर्जर हालत में पड़े हुए हैं। खंडहर बन चुके इन सरकारी आवासों का इस्तेमाल आसपास के युवक नशे के लिए करते हैं। 

इन्हीं में से एक क्वार्टर में रविवार दोपहर महिलाएं पेड़ों से लकड़ियां तोड़ रहीं थीं। इसी दौरान उनकी नजर क्वार्टर के अंदर गार्डर पर लटकी लाश पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में युवक की लाश लटका होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। 


पुलिस ने जेब से मिले कागजों के आधार पर छानबीन की  तो मृतक  की पहचान रोहित  ठाकुर  पुत्र  दलीप सिंह   निवासी रेलवे हरथला कालोनी के रूप में हुई। जेब से एक सुसाइड मिला, जिसमें आत्महत्या की  वजह नशे की लत को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed