फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 SP leader st Hasan filled nomination

मुरादाबादः सपा के एसटी हसन समेत छह ने किया नामांकन, कुल 14 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Wed, 03 Apr 2019 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 SP leader st Hasan filled nomination
नामांकन करवाते सपा नेता एसटी हसन - फोटो : अमर उजाला

नामांकन के सातवें दिन बुधवार को सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन (सैय्यद तुफैल हसन) समेत छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अभी तक नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 14 और नामांकन पत्रों की संख्या 17 हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को डॉ. एसटी हसन ने भी दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी ने अपने घर से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में सपा के साथ ही बसपा और रालोद के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

विज्ञापन


एसटी हसन के नामांकन जुलूस के लिए सुबह 10 बजे से ही फैजगंज स्थित उनके घर पर सपा, बसपा और रालोद कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे डॉ. एसटी हसन कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन के लिए जुलूस की शक्ल में निकले। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस मुफ्ती टोला, नई सड़क, गोकुलदास रोड, तहसील स्कूल, बरादरी रोड, कमल टाकीज, दांग स्कूल कोर्ट रोड तक पहुंचा। 
विज्ञापन


जुलूस में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कोर्ट रोड पर दांग स्कूल के पास रोक लिया। यहां से यूसुफ अंसारी, केसर अली, आरिफ मियां, रणविजय सिंह के साथ एसटी हसन कलक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग आफिसर / डीएम राकेश कुमार सिंह को दो सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। एक नामांकन पत्र पर यूसुफ अंसारी और दूसरे नामांकन पत्र पर कैसर अली कुद्दूसी प्रस्तावक हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशी डॉ. हसन ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नामांकन जुलूस में जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी, ठाकुर द्वारा विधायक नवाब जान, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, अनीसउर रहमान, शेख सुलेमान, धर्मेंद्र यादव, बसपा के जोन कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह, लोकसभा प्रभारी डॉ. पूजन, हाजी कामिल, रालोद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के प्रत्याशी उमर फारूख निवासी रहमत नगर, शिवसेना के प्रत्याशी पवन अग्रवाल निवासी जीलाल स्ट्रीट निर्दलीय प्रिंस कुमार शर्मा निवासी नसीरपुर, जन शक्ति दल के प्रत्याशी मोहम्मद असलम उर्फ पाशा निवासी नागफनी और निर्दलीय नरेश कुमार सैनी निवासी रामप्रस्थ कालोनी हरथला ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जुलूस से जाम, बदलना पड़ा रूट
गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं वाहनों का काफिला होने से शहर की तंग गलियों में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के चलते जुलूस भी लेट हो गया और प्रत्याशी को अचानक रूट बदलना पड़ा। जुलूस को दयानंद कालेज रोड से महिला थाने के आगे से आंबेडकर पार्क होकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचना था। लेकिन कोर्ट रोड पर ही पौने दो बज गया। ढाई बजे तक नामांकन होना था। 

मैदान में नहीं किसी से मुकाबला : डॉ. हसन
गठबंधन प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन ने कहा कि चुनाव मैदान में उनका मुकाबला किसी से नहीं है। भाजपा और कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। जनता गठबंधन के साथ खड़ी है और एकतरफा चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद की हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई और दलित गठबंधन के साथ हैं।


नामांकन का आज आखिरी दिन
गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। कुल 26 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से 14 ने ही बुधवार तक अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को नाम वापसी की तारीख है। सोमवार को दोपहर तीन बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीन बजे के बाद मुरादाबाद लोकसभा में प्रत्याशियों फाइनल सूची चस्पा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed