{"_id":"5c9f48e9bdec22068c429df7","slug":"lok-sabha-elections-2019-sp-changed-his-candidate-from-moradabad-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने मुरादाबाद से प्रत्याशी बदला, नासिर कुरैशी की जगह अब डॉक्टर एसटी हसन लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने मुरादाबाद से प्रत्याशी बदला, नासिर कुरैशी की जगह अब डॉक्टर एसटी हसन लड़ेंगे चुनाव
Sat, 30 Mar 2019 05:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 30 Mar 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
सपा झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी नासिर कुरैशी का टिकट काटकर सपा नेता और पूर्व महापौर डा. एसटी हसन को टिकट दे दिया है। डा. हसन 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनको टिकट मिलने के बाद से सपा समर्थक खुश हैं। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में सपा के खाते में आई मुरादाबाद सीट पर लंबे मंथन के बाद गुरुवार को नासिर कुरैशी को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन 24 घंटे में ही हाईकमान को अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
सपा की ओर से दावेदारों की दौड़ में डा. एसटी हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल और नासिर कुरैशी शामिल थे। नासिर कुरैशी को टिकट मिलने के बाद डा. हसन और समर्थकों ने हाईकमान के फैसले पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
सपा के कई विधायकों ने भी डा. हसन के टिकट काटने को पार्टी के लिए नुकसानदेह बताया था। समर्थकों ने डा. हसन को निर्दलीय मैदान में उतारने तक की रणनीति बना ली थी। डा. हसन की नाराजगी और विधायकों के मशवरे पर हाईकमान ने नासिर कुरैशी का टिकट बदलकर डा. हसन को दे दिया है।
शुक्रवार शाम से ही यह चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। लेकिन शनिवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर डा. हसन और नासिर कुरैशी से बातचीत की।
इसके बाद ही कुरैशी की जगह डा. एसटी हसन को मुरादाबाद से गठबंधन प्रत्याशी घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि हाईकमान ने डा. हसन को गठबंधन प्रत्याशी घोषित कर दिया है। डा. हसन रविवार को चुनाव चिह्न के साथ मुरादाबाद पहुंच जाएंगे।