{"_id":"5cb67bf3bdec2258a5433879","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-vadra-roadshow-before-rahul-gandhi-public-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की जनसभा से पहले प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में रोड शो, वोटरों को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की जनसभा से पहले प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में रोड शो, वोटरों को साधने की कोशिश
Wed, 17 Apr 2019 06:40 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के चुनाव के लिए अब महज छह दिन बाकी हैं। सातवें दिन मतदान और 5वें दिन चुनावी शोरगुल बंद हो जाएगा। कांग्रेस सियासी रणनीति के तहत प्रचार के आखिरी दिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारेगी। राहुल गांधी की 21 अप्रैल को जनसभा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। गांधी परिवार के अलावा कई स्टार प्रचारक मुरादाबाद के वोटरों को लुभाने चुनावी दंगल में उतरेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार सिंह के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा कर चुके हैं। भाजपा के फायर ब्रांड एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रबुद्धजन सम्मेलन के बहाने सर्वेश के लिए वोट मांगे चुके हैं।
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी डा. एसटी हसन के समर्थन में सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी मुरादाबाद में जनसभा कर मतदाताओं से साइकिल दौड़ाने की अपील कर चुके हैं। मुरादाबाद में भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही कड़ा मुकाबला है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्टार प्रचारकों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस से अभी तक कोई स्टार प्रचारक वोट मांगने मैदान में नहीं उतरा है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की सभी सीटों पर मांग हो रही है। मुरादाबाद कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई स्टार प्रचारकों को मांगा है। हाईकमान ने अभी तक अधिकारिक रूप से तिथि जारी नहीं की है।
कांग्रेसी रणनीतिकारों का कहना है कि कांग्रेस आखिरी समय पर स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारेगी, ताकि मतदाताओं पर अपनी छाप छोड़ सकें। इसी रणनीति के तहत 21 अप्रैल को अध्यक्ष राहुल गांधी की मुरादाबाद लोकसभा में जनसभा प्रस्तावित है। जनसभा के लिए ठाकुरद्वारा और बढ़ापुर में एक विकल्प चयन होना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल गांधी के साथ आएंगे।
कांग्रेस महानगर कमेटी अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा बताते हैं, प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में रोड शो प्रस्तावित है। इसके लिए हाईकमान से तिथि जारी नहीं हुई है। संभावना है कि 18 से 20 अप्रैल के बीच प्रियंका मुरादाबाद में रोड शो करेंगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इसी बीच स्टार प्रचारक सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू और अभिनेत्री नगमा की भी मुरादाबाद लोकसभा में जनसभाएं प्रस्तावित हैं।