{"_id":"5cb5943dbdec22141c6e7fb0","slug":"lok-sabha-elections-2019-nine-case-filed-on-azam-khan-after-code-of-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण की वजह से आजम खान के खिलाफ आचार संहिता लागू होने के बाद से दर्ज हुए नौ मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण की वजह से आजम खान के खिलाफ आचार संहिता लागू होने के बाद से दर्ज हुए नौ मुकदमे
Tue, 16 Apr 2019 02:07 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां पर आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके निशाने पर सिर्फ सियासी प्रतिद्वंदी ही नहीं, बल्कि अधिकारी भी हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है वैसे ही नेताओं की भाषा भी बदल रही है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के नेता और प्रत्याशी आजम खां अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
इस बार भी अपने मिजाज के अनुसार आजम खां के बयान फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह सिर्फ अपने सियासी विरोधियों को लेकर नहीं, बल्कि अधिकारियों के प्रति बयानबाजी को लेकर भी चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
उनकी बयानबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से आजम खां के खिलाफ अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ दो अप्रैल को कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

नौ अप्रैल को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सैफनी में हुई जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों पर टिप्पणी करने को लेकर मुकदमा हुआ।
दस अप्रैल को थाना शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
जबकि, इसी दिन बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा हुरमतनगर गांव में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाता नगरिया में जनसभा में भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज हुआ।
13 अप्रैल को खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव में जनसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खजुरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 14 अप्रैल को शाहबाद कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हुआ।