फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lok sabha elections 2019 Nine case filed on Azam khan after code of conduct

भड़काऊ भाषण की वजह से आजम खान के खिलाफ आचार संहिता लागू होने के बाद से दर्ज हुए नौ मुकदमे

Tue, 16 Apr 2019 02:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Nine case filed on Azam khan after code of conduct
फाइल फोटो
रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां पर आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके निशाने पर सिर्फ सियासी प्रतिद्वंदी ही नहीं, बल्कि अधिकारी भी हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है वैसे ही नेताओं की भाषा भी बदल रही है। रामपुर से  समाजवादी पार्टी के  नेता और प्रत्याशी आजम खां अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 
विज्ञापन


इस बार भी अपने मिजाज के अनुसार आजम खां के बयान फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह सिर्फ अपने सियासी विरोधियों को लेकर नहीं, बल्कि अधिकारियों के प्रति बयानबाजी को लेकर भी चर्चाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बयानबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से आजम खां के खिलाफ अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ दो अप्रैल को कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। 

नौ अप्रैल को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सैफनी में हुई जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों पर टिप्पणी करने को लेकर मुकदमा हुआ। 

दस अप्रैल को थाना शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

जबकि, इसी दिन बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा हुरमतनगर गांव में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाता नगरिया में जनसभा में भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज हुआ। 

13 अप्रैल को खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव में जनसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खजुरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 14 अप्रैल को शाहबाद कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed