फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   local artist Yamraj creats awareness among people about COVID19 pandemic, urging them to wear a mask and observe social distancing in Moradabad

मुरादाबाद : अनोखे अंदाज में किया जागरूक, 'यमराज' ने की मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील

Fri, 09 Apr 2021 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
local artist Yamraj creats awareness among people about COVID19 pandemic, urging them to wear a mask and observe social distancing in Moradabad
अनोखे अंदाज में किया जागरूक - फोटो : एएनआई
देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया है, साथ ही इस सप्ताह के अंत में अधिकतर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि त्योहारों से पहले खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ न जुट जाए, जिससे कोरोना के प्रसार का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


यूपी सरकार भी सख्ती बरत रही है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती की जा रही है। वहीं,  मुरादाबाद में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यहां एक कलाकार यमराज बनकर लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहा है। यह कलाकार महामारी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा कर रहा है, उनसे मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सहारनपुर जनपद की फतेहपुर थाना पुलिस ने छुटमलपुर में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक किया। छुटमलपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान पुलिसकर्मी अपने सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने हुए थे जो कोरोना के स्वरूप को प्रदर्शित कर रहा था।
 

रैली में सबसे पीछे घोड़ा बग्गी पर यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति को बैठाया गया था। वह माइक से अनाउंस करते चल रहे थे कि सावधान रहो, कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है, मास्क का प्रयोग अवश्य करो और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखो। लोगों को जागरूक करने का पुलिस का यह प्रयास काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed