{"_id":"581a45594f1c1bd635435c57","slug":"load-increase-definetly-bill-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरदार! लोड बढ़ा तो चुकाना पड़ेगा दोगुना बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबरदार! लोड बढ़ा तो चुकाना पड़ेगा दोगुना बिल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम लोड स्वीकृत कराकर ज्यादा लोड यूज करने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये खतरे की घंटी है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब दोगुना बिल चुकाना पड़ेगा। मसलन यदि आपके मीटर का लोड एक किलोवाट है और आप एक दिन या एक मिनट के लिए भी स्वीकृत लोड से अधिक लोड चलाते हैं तो आपके घर में लगा बिजली मीटर महकमे को इस चोरी की चुगली कर देगा।
इसके बाद आपका निर्धारित चार्ज तो डबल हो ही जाएगा आपके बिल में खुद ब खुद जुर्माना भी जुड़कर आ जाएगा। बिजली विभाग के पास अब ऐसे उपकरण हैं जिनसे पता चल जाता है कि किस कनेक्शन पर स्वीकृत लोड से अधिक विद्युत कंजंप्शन हो रहा है।
दरअसल कम बिल के चक्कर में ज्यादातर लोग बिजली कनेक्शन लेते वक्त एक किलोवाट तक का ही लोड स्वीकृत कराते हैं। बिजली विभाग के इंकार करने पर लोग तर्क देते हैं कि उनका यूज कम है, घर में उपकरण कम हैं इसलिए उन्हें सिर्फ एक किलोवाट का ही कनेक्शन चाहिए।
विज्ञापन
लेकिन कनेक्शन लेते ही एक किलोवाट लोड पर अमूमन दो किलोवाट का लोड चलाया जाता है। अभी तक इसका पता नहीं चलता था। लोड मापने के लिए महकमे को चेकिंग करनी पड़ती थी। लेकिन अब बिजली मीटर खुद लोड के बारे में बता देता है।
बिजली विभाग के पास इस तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस हैं जो मीटर को स्कैन करके पूरे महीने के लोड की रिपोर्ट बता सकती हैं। इसके अलावा लोड बढ़ते ही मीटर ऑटोमैटिक बढ़े लोड को रिकार्ड कर रीडिंग के वक्त बता देता है।
लिहाजा यदि किसी भी घर - दुकान या फैक्ट्री में स्वीकृत लोड से अधिक लोड चलाया जाता है तो वह तुरंत बिजली विभाग को पता चल जाता है। अब यदि आप एक किलो वाट के कनेक्शन पर एक किलोवाट से थोड़ा सा भी अधिक लोड चलाते हैं तो तय मानिए कि आपका बिल दो किलोवाट के कनेक्शन का आएगा और आपको पैनाल्टी अलग से देनी होगी।