फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Live : Rizwaan surprised everyonre, congress performance improve

निकाय चुनाव : मुरादाबाद में कांग्रेस के रिजवान ने सबको चौंकाया

Fri, 01 Dec 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Live : Rizwaan surprised everyonre, congress performance improve
BJP, Congress
मुरादाबाद नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस के रिजवान कुरैशी ने सभी को चौंका दिया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे हाजी रिजवान कुरैशी पर दांव लगाना कांग्रेस के सफल साबित हुआ। 

loader

हालांकि वह अभी दूसरे स्थान पर जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब बहुत कम मतों की गिनती शेष है। ऐसे में उनसे लंबा फासला बनाए भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत पक्की मानी जा रही है। 

नतीजा भले ही थोड़ी देर में आए, लेकिन नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत पक्की हो गई है। अब सिर्फ 33 हजार मतों की गिनती बाकी, जबकि विनोद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रिजवान कुरैशी से करीब 39000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

ऐसे में विनोद की जीत पक्की है। ये खबर पता लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल के बाहर मौजूद विनोद के समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार भी कर दिय्रा।

हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वह मौजूदा सपा विधायक इकराम कुरैशी के भतीजे भी हैं। कांग्रेस ने उनकी अगवानी में मुरादाबाद में फिर अपनी जमीन बनाने की कोशिश की है। लेकिन वह चुनावी आश्चर्य बनने से रह गए।

लंबे समय से मुरादाबाद में चुनाव के दौरान संघर्ष से भी बाहर रहने वाली कांग्रेस को दोबारा दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 21वां चक्र समाप्त हो चुका है। 

इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। 21 चक्रों की मतगणना के बाद कांग्रेस दूसरे स्थान पर और बसपा-सपा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। 21 चक्रों में अब तक 245665 मतों की गणना हो चुकी है।
 

21वां चक्र :

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 93349
लाखन सिंह सैनी - बसपा -31944
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा -41991
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 61548
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 5347
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed