फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Live : BJP wins in Moradabad Municipal corp

निकाय चुनाव : मुरादाबाद नगर निगम में भाजपा की जीत, विनोद बने मेयर

Fri, 01 Dec 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Live : BJP wins in Moradabad Municipal corp
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल (बाएं से दूसरे) जीत के बाद समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद नगर निगम में दोबारा भाजपा का परचम लहराया है। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 21 हजार वोटों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को पीछे छोड़ा।

loader

मुरादाबाद नगर निगम चुनाव का परिणाम साफ हो चुका है। अंतिम राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा के विनोद अग्रवाल 21555 वोटों से पहले स्थान पर रहे। जिलाधिकारी ने उन्हें विजयी घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है। 

विनोद अग्रवाल को 94 हजार वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 73029 वोट प्राप्त किए। 14 राउंड तक चौथे स्थान पर रहने वाले रिजवान ने आखिरी नौ राउंड में करीब 50 हजार वोट हासिल कर सबको हैरान कर दिया। 

पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ अंसारी तीसरे तथा बसपा के लाखन सिंह सैनी चौथे स्थान पर रहे। मुरादाबाद में1634 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग भी किया।

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की जीत से समर्थकों में खासा उत्साह है। जीत की घोषणा के साथ ही भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल बजने और गुलाल उड़ने शुरू हो गए। सभी ने विनोद अग्रवाल को उनकी जीत की बधाई दी। 

जीत के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने कि यह जीत जनता के विश्वास की और उनके प्रयासों की जीत है। वह शहर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। 

वार्ड स्तर पर भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तमाम वार्डों में उसने अपनी जीत दर्ज करा ली है। जबकि कुछ की मतगणना जारी है, जिनमें वह बढ़त बनाए हुए है। शेष दलों की झोली में कम ही वार्ड  गए हैं।


अंतिम परिणाम -

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 94584
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 73029
मो. यूसुफ अंसारी - सपा - 47695
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 32189
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 5564
नोट : 1634
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed