फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   List of 1.5 million voters prepared for panchayat elections

Moradabad News: पंचायत चुनाव के लिए 15 लाख मतदाताओं की सूची तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
List of 1.5 million voters prepared for panchayat elections
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन के पास 15 लाख मतदाताओं की सूची तैयार है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद जिले के अधिकारी शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। जिले के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से जारी अंतिम सूची के अनुसार जिले में 1501036 मतदाता मतदान के लिए पात्र पाए गए हैं। पिछले साल 2025 में यह संख्या 1473876 तक थी। आयोग के निर्देश पर वृहद पुनरीक्षण, दावा और आपत्तियों के बाद अंतिम सूची में 27160 मतदाताओं की बढ़ोतरी की गई। पुनरीक्षण में 287256 नाम हटाए गए। जिले की पंचायत मतदाता सूची में बदलाव दो चरणों में हुआ था। पहले वृहद पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़े और हटाए गए। इसके बाद दावा-आपत्ति चरण में सूची की दोबारा जांच की गई। पूरी प्रक्रिया में कुल 3,14,416 नाम जोड़े गए और 2,87,256 नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम रूप से 27,160 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मी बढ़ गई है। जिले की 643 ग्राम पंचायतें में 1210 गांव मौजूद हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान से ग्राम प्रशासक बने कुछ लोग प्रचार करने में जुट गए हैं। इस बारे में पूछने पर डीएम अनुनय झा का कहना है कि अभी शासन से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन आयोग के निर्देश पर कार्य निरंतर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed