फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Liquor shop running in name of wife now DIG Moradabad will investigate

बरेली: पत्नी के नाम पर सीओ चलवा रहे शराब की दुकान, अब डीआईजी मुरादाबाद करेंगे जांच

Mon, 07 Mar 2022 02:47 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 02:47 AM IST
सार

एसपी अमरोहा ने जांच रिपोर्ट एडीजी को सौंप दी है। इसमें बताया गया है कि सीओ ने अपनी पत्नी के नाम से शराब की दुकान संचालित होने की पुष्टि की है। यह भी सामने आया है कि सीओ ने विभाग को अपनी पत्नी के कारोबार की जानकारी तो दी है।

विज्ञापन
Liquor shop running in name of wife now DIG Moradabad will investigate
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा में तैनात सीओ विजय राणा की पत्नी मधु राणा के नाम से सर्वोदयनगर में देसी शराब की दुकान संचालित हो रही है। जिला आबकारी अधिकारी डीएन दुबे के बाद एसपी अमरोहा पूनम ने भी अपनी जांच में इसकी पुष्टि की है, मगर विभाग को सीओ ने अपनी पत्नी के नाम से शराब की दुकान संचालित होने की जानकारी नहीं दी है। इसके चलते एडीजी राजकुमार ने मामले की जांच डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर का सौंपी है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुभाषनगर निवासी दिलीप कुमार ने मनोज जायसवाल की 58 दुकानें दूसरे लोगों के नाम पर संचालित होने की शिकायत की थी। इनमें एक दुकान जेपीनगर के सीओ विजय राणा की पत्नी मधु राणा के नाम पर भी संचालित होने की भी बात कही गई थी। आबकारी विभाग की जांच में सभी दुकानों की पुष्टि हो गई। सीओ के मामले में एडीजी ने एसपी अमरोहा को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन


एसपी अमरोहा ने जांच रिपोर्ट एडीजी को सौंप दी है। इसमें बताया गया है कि सीओ ने अपनी पत्नी के नाम से शराब की दुकान संचालित होने की पुष्टि की है। यह भी सामने आया है कि सीओ ने विभाग को अपनी पत्नी के कारोबार की जानकारी तो दी है, लेकिन उसमें कारोबार शराब का करने का उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में सीओ के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। एसपी की रिपोर्ट के बाद एडीजी ने डीआईजी मुरादाबाद को जांच करके पांच दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बोले- मनोज ने संबंधों का उठाया फायदा
इस संबंध में जब विजय राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के आवंटन का नया सिस्टम लागू होने पर शराब कारोबारी मनोज जायसवाल ने संबंधों का फायदा उठाकर उनकी पत्नी से दस्तावेज ले लिए। उन लोगों को काफी समय बाद पता चला कि उनके नाम पर शराब की दुकान आवंटित कराई गई है। उनकी तरह ही उसने ग्रीन पार्क के कई अन्य लोगों को भी धोखे में रखकर उनके नाम से दुकानें आवंटित करा ली हैं। अपनी जांच के संबंध में उन्होंने अभी कोई जानकारी न होने की बात कही है।


एसपी जेपीनगर ने सीओ की जांच करके रिपोर्ट दे दी है। उनकी पत्नी के नाम पर शराब दुकान का लाइसेंस होने की पुष्टि हुई है, लेकिन विभाग को अधिकृत रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई। डीआईजी मुरादाबाद को मामले की विस्तृत जांच करके पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। -राजकुमार, एडीजी बरेली जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed