{"_id":"60e8a2728ebc3ed65e785967","slug":"light-rain-will-give-relief-today-it-will-rain-on-13th-city-news-mbd395147369","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हल्की बारिश देगी राहत, 13 को होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हल्की बारिश देगी राहत, 13 को होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को तपिश कुछ कम रही लेकिन उमस ने परेशान किया लेकिन शनिवार से कुछ राहत के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिन तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। 13 को झमाझम बारिश की उम्मीद है। बारिश के चलते तापमान भी चार से पांच डिग्री कम हो सकता है।
बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश की वजह से शुक्रवार को धूप हल्की रही। कई बार काले बादल भी आए। सूरज लुकाछिपी करता रहा। इस कारण गर्मी कुछ कम रही लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। चिपचिपी गर्मी रही। पंखे कूलर में भी पसीने नहीं सूख रहे थे। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह मानसून फिर से प्रभावी होने की संभावना है। इसकी शुरूआत शनिवार (आज) से हो जाएगी। शनिवार को जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 जुलाई तक लगातार तीन दिन तक बारिश होगी। 13 जुलाई को काफी तेज बारिश की संभावना है। उम्मीद है कि 101 मिमी तक बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। 10 से 12 जुलाई तक अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है, जबकि 13 को पांच डिग्री पारा गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23-24 डिग्री तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह मानसून वापस लौटने की पूरी उम्मीद है।
किस दिन कितनी बारिश की संभावना
10 जुलाई 21 मिमी
11 जुलाई 29 मिमी
12 जुलाई 41 मिमी
13 जुुलाई 101 मिमी