फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Light failure due to fault in dilapidated wires

Moradabad News: जर्जर तारों में फाल्ट से बत्ती गुल, पानी को भी तरसे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Light failure due to fault in dilapidated wires
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर के कुछ क्षेत्रों में बत्ती गुल रहने से लोग बेहाल है। जर्जर लाइन में फाल्ट होने के कारण पहले लगातार 18 घंटे और फिर छह घंटे बिजली नहीं आई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए है। सुबह के समय में लोग सप्लाई का पानी नहीं भर सके।

नगर में श्री शिव हनुमान मंदिर के नीचे रखे ट्रांसफार्मर से बुध बाजार, कोतवाली, कोर्ट रोड आदि क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर एक बजे बिजली लाइन के एबीसी केबल में आग लग गई। शाम सात बजे केबल ठीक होने के बाद लोगों को बिजली तो मिली, लेकिन लाइन में ट्रिपिंग के कारण बंद होती रही। वहीं रात करीब 11 बजे फिर लाइन में फाल्ट हो जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लोगों ने बिजलीघर में फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभी कोई लाइनमैन नहीं है। इसके कारण लोगों ने पूरी रात बिना बिजली के गुजारी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू तो हुई, लेकिन आती-जाती रही, जिसके कारण लोग परेशान रहे। वहीं दोपहर एक बजे कोतवाली के पास दुकानों के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइन के तारों में आग लग जाने के कारण फिर बिजली चली गई, जो शाम तक नहीं आई। पहले लगातार 18 घंटे और फिर छह घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान रहे। पानी की सप्लाई के समय बिजली न आने से लोग पानी भी नहीं भर पाए। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि जर्जर तार बदले जा रहे है, जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

दुकानदारों अनिल संत, दीपक शर्मा, ईशाक ने बताया कि सितंबर 2022 से वे कई बार समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल और विद्युत विभाग को लिखित रूप में जर्जर लाइनों से हो रही परेशानी से अवगत कराते करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार जर्जर तारों में फाल्ट होने के कारण आग भी लग जाती है।



- जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। अभी वित्तीय स्वीकृति हीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। - शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग




आग लगने से मची भगदड़

कोतवाली के पास दुकानों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन के तारों में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग लगने के साथ धमाके होने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानों को छोड़कर अपना बचाव किया। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article