{"_id":"62e03f61b89e0463c451209d","slug":"liberery-will-made-from-village-to-district-level-moradabad-news-mbd4358865113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर पर बनेगी लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर पर बनेगी लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मंडल के पांच जिलों में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यालयों में शीघ्र लाइब्रेरी बनेगी ताकि ग्रामीण परिवेश से जुड़े युवक और युवतियां परीक्षाओं की तैयारी कर सके। साथ ही बंद पड़ी पुरानी लाइब्रेरी को चालू किया जाएगा।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने इस मामले में जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायतों को वाई-फाई से लैस करने और ग्राम पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए शासनादेश जारी है लेकिन ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में अभी भी लाइब्रेरी उपलब्ध नहीं है। गांवों में लाइब्रेरी ग्राम निधि से स्थापित कराई जाएगी। अखबार और पत्रिकाएं ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में आने पर गांव के युवक और युवतियां प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका लाभ उठा सकते हैं। गांव के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना शासन का भी लक्ष्य है। इसी प्रकार ब्लाक और जिले स्तर पर लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की पुरानी बंद पड़ी लाइब्रेरी को भी शुरू कराएंगे। इसी प्रकार नगर निगम स्तर पर मूक बधिरों के लिए लाइब्रेरी स्थापित कराने की योजना है। मंडलायुक्त इस योजना की मानीटरिंग करेंगे।