{"_id":"69597d9b31954237070cc64e","slug":"less-water-more-sandthis-will-play-havoc-with-your-health-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-804517-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पानी कम रेत ज्यादा...यह तो बजा देगा सेहत का बाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पानी कम रेत ज्यादा...यह तो बजा देगा सेहत का बाजा
विज्ञापन
थाना कोतवाली लाल मस्जिद क्षेत्र में सपलाई पानी दिखाते अरमान।अमर उजाला
मुरादाबाद। इंदाैर में दूषित पानी से 15 लोगों की माैत से मचे हाहाकार के बीच पिछले दो दिनों से लाल मस्जिद इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यहां घरों में लगी टोटियां पानी नहीं रेत उगल रहीं हैं। रेत इतनी अधिक रही कि जाम होने से कई घरों के मोटर फुंक गए। वहीं गंदे पानी से बाल्टियां काली हो गईं।
शहर के लाल मस्जिद क्षेत्र के कसाईखाना और सराय गुलजारी मल मोहल्ले में करीब 1500 आबादी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पिछले दो दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पहले काला पानी आया फिर इसके साथ रेत आने लगी। बाल्टियों में रेत नीचे बैठ गई और काला पानी ऊपर आ गया। लोगों का कहना है कि पानी इतना गंदा आ रहा है कि इसे पीना तो दूर दूसरे कामों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
वहीं रेत अधिक आने से कई घरों में मोटर जाम हो गए। इस कारण कई लोगों के मोटर फुंक भी गए। यही नहीं टंकियों में रेत भर गई और मोहल्ले की नालियां भी रेत से अट गईं। यहां रहने वाले मोहम्मद इकराम का कहना है कि जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, उनका तो काम चल गया लेकिन जो लोग सप्लाई के पानी पर ही निर्भर थे, उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आसपास के घरों से पानी भरकर अपना काम चलाया।
विज्ञापन
000
- पिछले दो दिन से पानी खराब आ रहा है। गंदा पानी आने से बाल्टी का नीचे का हिस्सा काला पड़ गया है। मेरा दूध का काम है। इस पानी से बड़े बर्तनों की सफाई भी नहीं हो सकती है। - हाजी मुन्नू, लाल मस्जिद
-- -
- मेरा डेयरी का काम है। सुबह दुकान पर बड़े बर्तनों की सफाई के लिए टोटी खोली तो पानी बिल्कुल गंदा आ रहा था। पानी काला था। सबमर्सिबल के पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। - रेहान, लाल मस्जिद
-- -
- मेरी सब्जी की दुकान है। दो दिन से पानी की सप्लाई खराब आ रही है। पानी इतना गंदा है कि इससे तो सब्जियों की भी सफाई नहीं हो सकती है। अगल-बगल से बाल्टियों में पानी भरकर काम चलाया। - मोहम्मद इकराम, लाल मस्जिद
-- -
- टोटियों से पानी की जगह रेत निकल रहा है। यह दिक्कत शुक्रवार से है। बाल्टी में उपर काला पानी दिखता है जबकि नीचे रेत होती है। अधिक रेत के कारण मोटर फुंक गया। - मोहम्मद नईम, सराय गुलजारी मल
-- -
- टोटी से गंदा पानी आ रहा है। यह पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे पानी से नहाना धोना भी नहीं हो सकता है। दो दिन से यह समस्या बनी हुई है। पानी में रेत अधिक आने से मोटर जाम हो गया और फुंक गया। - मोहम्मद फहीम, कसाईखाना
-- -
- मेरा मोटर के साथ अन्य बिजली उपकरणों के मरम्मत का काम है। आज सुबह से मोहल्ले के तीन लोग अपने मोटर लेकर आ चुके हैं। तीनों मोटरों में रेत भरा मिला। - मोहम्मद तस्लीम, कसाईखाना
-- -
- दो दिन से खराब पानी आने की समस्या बनी हुई है। टंकी में रेत भर गया है। नालियाें में रेत अटी है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वहां से लोगों ने पानी भरा। - मोहम्मद इकराम, कसाईखाना
-- -
- शुक्रवार से ही गंदा पानी आ रहा है। यह पानी न तो पीने लायक और न ही दूसरे कामों में इस्तेमाल करने लायक है। पानी में अधिक रेत आने से कई लोगों के मोटर जाम हो गए। 20 से ज्यादा मोटर फुंक गए। - मोहम्मद आलम, कसाईखाना
000
दावा हर साल सफाई का, टंकियों पर तारीख पुरानी
मुरादाबाद। शहर में जलकल विभाग (नगर निगम) के तहत शहर में छोटे बड़े करीब 50 ओवरहेड टैंक हैं। जहां से घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। नियमानुसार हर साल इन ओवरहेड टैंक की सफाई होनी चाहिए। टैंक पर सफाई की तारीख भी दर्ज होनी चाहिए। विभाग हर साल मई और जून में टैंक की सफाई का दावा करता है। शनिवार को शहर के कुछ ओवरहेड टैंक पर सफाई की तारीख पुरानी ही मिली।
00
टाइफाइड, वायरल हेपेटाइटिस का खतरा
मुरादाबाद। गैस्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ. अमित मिश्रा के मुताबिक दूषित पानी बीमारियों का घर है। अगर पानी गंदा है तो सबसे ज्यादा टाइफाइड होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा हैजा, कालरा, वायरल हेपेटाइटिस (ए और बी) जैसी बीमारी भी हो सकती है।
सूचना पर पहुंची निगम की टीम
मुरादाबाद। लाल मस्जिद क्षेत्र के कसाईखाना और सराय गुलजारी मल में गंदा पानी आने की सूचना पर शनिवार को नगर निगम की टीम माैके पर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।