फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard pounces on e-rickshaw; driver has a narrow escape

Moradabad News: ई-रिक्शा पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बचा चालक

Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on e-rickshaw; driver has a narrow escape
कांठ। ई-रिक्शा से घर लौट रहे चालक और ई-रिक्शा पर सवार ग्रामीण पर तेंदुए अचानक झपट पड़ा। जिसमें में दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर काजीपुरा के रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी ने बताया कि उनके गांव का बृजपाल सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की देर शाम वह बिजनौर के स्योहारा से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था।
ई-रिक्शा में उसके साथ ही गांव का राहुल भी बैठा था। उन्होंने बताया कि जब यह दोनों दरियापुर से 500 मीटर पहले पहुंचे तो यहां अचानक एक तेंदुआ ई-रिक्शा की ओर झपट पड़ा। जिस पर बृजपाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ई-रिक्शा को तेज गति से गांव की ओर दौड़ा दिया और पहुंचकर ग्रामीणों को तेंदुआ होने के बारे में बताया। जिससे ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रशासक प्रेम सिंह सैनी, विनिल कुमार, उमेश कुमार, मदन सिंह सहित दरियापुर के ग्रामीणों का कहना है कि यहां अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। बता दें कि 11 अप्रैल को तेंदुए ने तीन वर्षीय हर्ष पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed