फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard lost its freedom, brought to Deer Park

Moradabad News: छिन गई तेंदुए की आजादी, डियर पार्क में लाया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard lost its freedom, brought to Deer Park
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव मल्हपुर खईया में कई दिन से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम पकड़ लिया। बुधवार सुबह तेंदुआ वन विभाग के गांव के पास रखे पिंजरे में फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को साथ ले गई। तेंदुए को मुरादाबाद के डियर पार्क में रखा गया है।
क्षेत्र के गांव मल्हपुर खईया के पास कई दिनों से एक तेंदुआ दिखाई दे रहा था। चार दिन पहले वन विभाग टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की तो गांव के पास तेंदुए के होने की लोकेशन भी मिली थी। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने गांव निवासी रमेशचंद्र सिंह के घर के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे तेंदुए पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी। कुछ देर के बाद भी डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा अमरजीत सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। टीम पिंजरे सहित तेंदुए को साथ ले गई। तेंदुए के पकड़ने जाने से मल्हपुर खईया सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

- गांव मल्हपुर खईया के पास पकड़ा गया तेंदुआ नर है। उसकी आयु करीब चार वर्ष है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे मुरादाबाद स्थित डियर पार्क में रखा गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश मिलने तक तेंदुए को डियर पार्क में ही रखा जाएगा। - पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी वन रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ दिखाई दे तो वन विभाग को दे जानकारी
डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुए शांत स्वभाव का जीव होता है। उसे यदि किसी तरह से छेड़ा न जाए तो वह किसी को कुछ नहीं कहता। उन्होंने क्षेत्र के लोगों ने अपील की है कि यदि कहीं पर तेंदुआ दिखाई दे तो इसकी जानकारी डीएफओ नंबर 7839435116, रेंजर नंबर 9690670724 और सेक्शन ऑफिसर को 9411268031 पर जानकारी दें।




पिंजरे से निकलने के चक्कर में चोटिल हुआ तेंदुआ
गांव मल्हपुर खईया में बुधवार की सुबह पकड़ा गया तेंदुआ पिंजरे में आने के बाद बाहर निकलने के लिए काफी जिद्दोजहद करता रहा। इस दौरान वह पिंजरे में ही चोटिल भी हो गया। उसके मुंह और नाक पर चोट का लाल निशान भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed