फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked a girl going to the farm

Moradabad News: खेत पर जा रही युवती पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a girl going to the farm
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुनीमपुर में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे खेत पर जा रही शगुन कुमारी (23) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में युवती घायल हो गई। शगुन गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत से चारा लेने जा रही थी। परिजन घायल हालत में शगुन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां एंटी रैबिज के इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार के बाद शगुन को रेफर कर दिया गया।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर निवासी शगुन कुमारी बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव की महिलाओं के साथ खेत पर चारा लेने जा रही थी। गांव के पास स्थित भट्ठे के पास तेंदुए ने शगुन पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर शगुन के साथ जा रही महिलाएं भाग गईं। वहीं शगुन ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि तेंदुए के पंजे से उसके सीने और चेहरे पर घाव हो गए हैंं, वहीं गांव पहुंची महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ भाग गया। उधर, तेंदुए के हमले से घायल शगुन को परिजन सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां शुगन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पहले भी गांव के आसपास घूमता दिखाई दिया है। तेंदुआ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed