{"_id":"62e18d5ab174521f655cf1f5","slug":"lekhpal-bharti-exam-on-sunday-city-news-mbd435995293","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: रविवार होगा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण, कांवड़ यात्रा के साथ राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: रविवार होगा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण, कांवड़ यात्रा के साथ राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा
Thu, 28 Jul 2022 08:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:38 AM IST
सार
सावन के पहले और दूसरे सोमवार को पिछले कई सालों की तुलना में कांवड़िये अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंचे और यहां से दूसरे शहरों के लिए गुजरे भी हैं। रविवार को राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए शहर में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15,740 अभ्यर्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाला रविवार पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन के बीच रविवार को शहर में 33 परीक्षा केंद्रों पर राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 15,740 अभ्यर्थी नामांकित हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को पहले से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
सावन के पहले और दूसरे सोमवार को पिछले कई सालों की तुलना में कांवड़िये अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंचे और यहां से दूसरे शहरों के लिए गुजरे भी हैं। पुलिस प्रशासन ने तीसरे सोमवार और मोहर्रम की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 31 जुलाई (रविवार ) को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15,740 अभ्यर्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद के अलावा अन्य जनपदों के अभ्यर्थी भी शहर में आएंगे। जबकि शुक्रवार शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक तीसरे सोमवार के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार से रूट डायवर्जन किया जाएगा। अभी परीक्षा से संबंधित कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर परीक्षा को लेकर तैयारियां की जाएगी।
विज्ञापन