फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Legal opinion will be taken before filing the charge sheet

Moradabad News: चार्जशीट दाखिल करने से पहले ली जाएगी विधिक राय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Legal opinion will be taken before filing the charge sheet
मुरादाबाद। पाकबड़ा के मदरसा प्रकरण में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। अब कोर्ट में चार्जशीट करने से पहले पुलिस विधिक राय लगेगी। चार्जशीट को अभियोजन कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र निवासी एवं टेलर का काम करने वाले व्यक्ति ने 24 अक्तूबर को पाकबड़ा थाने में मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात की प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसने 2024 में अपनी बेटी का कक्षा सात में दाखिला कराया था।
विज्ञापन

बेटी ने सातवीं पास कर ली और इस बार आठवीं कक्षा में दाखिला होना था। 16 जुलाई को वह बेटी को चंडीगढ़ ले गए थे। उनकी पत्नी 21 अगस्त को बेटी के साथ मदरसा पहुंची थीं। आठवीं कक्षा में दाखिला करने के लिए प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां से मिलीं थी। आरोप है कि दोनों ने पहले 35 हजार जमा करा लिए। इसके बाद की छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने थे। विरोध करने पर मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर उन्हें बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed