फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   leave my support otherwise fired police station

मेरे समर्थक को छोड़ दो, वरना थाना फूंक दूंगा

Sat, 31 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
leave my support otherwise fired police station
fire - फोटो : SELF
बसपा के पिछड़ा वर्ग भाई चारा सम्मेलन में हथियार लेकर पहुंचे समर्थक को पुलिस ने पकड़ा तो बसपा प्रत्याशी अतीक अहमद आपे से बाहर हो गए। बसपा प्रत्याशी ने मंच से पुलिस को ललकारते हुए कहा कि, मेरे प्रत्याशी को छोड़ दो नहीं तो थाना फूंक दूंगा। बसपा प्रत्याशी के तेवरों से पुलिस भी सकपका गई।
विज्ञापन


पुलिस ने समर्थक को तो छोड़ दिया लेकिन नेताजी की ललकार की वीडियो बना ली। उधर, प्रत्याशी को आपे से बाहर देख मंच पर मौजूद बसपा के कुछ नेताओं ने उन्हें इशारा करके खामोश रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में बसपा के भाई चारा सम्मेलन में पार्टी के तमाम प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद थे। शहर सीट से बसपा के प्रत्याशी अतीक सैफी के समर्थक भी यहां पहुंचे थे। इनमें से एक समर्थक के पास रायफल थी। बसपा कार्यकर्ता पर रायफल देख पुलिस ने उसे रोक लिया और सिविल लाइंस थाने ले जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर मौजूद अतीक की नजर जब कार्यकर्ता को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर पड़ी तो उन्होंने तेजी से उठकर माइक थाम लिया। अतीक ने मंच से कहा कि पुलिस उनके समर्थकों को परेशान कर रही है।


समर्थकों को पकड़कर थाने ले जाया जा रहा है, जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतीक यहीं नहीं रुके, बोले- पुलिस ने समर्थकों को परेशान किया तो वह थाना फूंक देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed