{"_id":"5bef5766bdec2269a369bc41","slug":"lashing-personnel-at-petrol-pump-and-making-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट, मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर रात में तेल देने से मना करने पर कार सवार चार बदमाशों ने सिर में डंडा मारकर सेल्समैन को घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने पंप पर मौजूद अन्य सेल्समैन और चौकीदार समेत चार कर्मचारियों को स्टोर रूम में बंद कर 25 हजार रुपये लूट लिए। पंप मैनेजर ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे गंगा फिलिंग स्टेशन है। रात करीब दस बजे पंप पर तेल की बिक्री बंद कर दी जाती है। बताया गया कि रात करीब दो बजे कार से चार बदमाश आए। उन्होंने सेल्समैन हेमराज सिंह को जगाया और गाड़ी में तेल डालने को कहा।
विज्ञापन
हेमराज ने तेल न होने की बात कहते हुए तेल देने से मना कर दिया है। इसको लेकर हुज्जत हुई तो सेल्समैन रामवीर सिंह और देवेंद्र के जाग गए। बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर धमका दिया। विरोध करने पर सेल्समैन हेमराज सिंह के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। उससे बिक्री के करीब 25 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
पास में सो रहे चौकीदार टीकाराम को जगाकर कब्जे में ले लिया है। बदमाशों ने चारों पंप कर्मियों को स्टोर रूप में बंद कर दिया और फरार हो गए। अंदर बंद पंप कर्मियों ने स्टोर रूम का प्लाईबोर्ड के दरवाजे का कुंडा तोड़ा और बाहर निकल कर मैनेजर के अलावा मालिक को लूट की सूचना दी।
लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पेट्रोल पंप मैनेजर कोमल सिंह ने पंप पर लूट की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ रविंद्र सिंह का कहना है कि पेट्रोल पंप पर मारपीट और पैसे छीनने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।